{"_id":"6a5a2bd35b36fed0730cf3d2","slug":"video-loud-applause-echoed-in-karnal-the-moment-the-remote-button-was-pressed-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिमोट का बटन दबाते ही करनाल में गूंजीं जोरदार तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमोट का बटन दबाते ही करनाल में गूंजीं जोरदार तालियां
गूंजे नारे, मोदी तेरी रेल चलेगी, बिन बिजली बिन तेल चलेगी, जनप्रतिनिधियों ने देश को विकसित बनाने में मांगा जनता का सहयोग
माई सिटी रिपोर्टर:
करनाल। जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और अन्य नौ परियोजनाओं का रिमोट से बटन दबाकर जब उद्घाटन व शिलान्यास किया तो उसका उत्साह कर्ण नगरी में भी देखने को मिला। डॉ. मंगलसेन सभागार तालियों से गूंज उठा। यहां जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, इस दौरान जींद के आयोजन का सीधा प्रसारण देखा गया।
जैसे ही पीएम ने रेल को हरी झंडी दिखाई तो यहां भारत मां का जयघोष और जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। इसके साथ ही लोगों ने मोदी तेरी रेल चलेगी, बिन बिजली-बिन तेल चलेगी... नारे लगाकर भी इस सौगात का आभार जताया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और जिले के अन्य चारों विधायकों ने संबोधन में जनता से भारत को विकसित बनाने में सहयोग मांगा।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप, जगमोहन आनंद, भगवानदास कबीरपंथी, योगेंद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, महापौर रेणू बाला गुप्ता, केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन यशपाल ठाकुर, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, राज्य सूचना आयुक्त संजय मदान, जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रवेश राणा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।