{"_id":"6a93427a9205e953b70f01f7","slug":"rain-slows-down-the-pace-of-development-construction-work-comes-to-a-halt-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171746-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश ने थामी विकास की रफ्तार, निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश ने थामी विकास की रफ्तार, निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। निर्माणाधीन परियोजनाओं की रफ्तार धीमी हो गई है, जबकि कई स्थानों पर काम फिलहाल रोकना पड़ा है। रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा शेड का काम भी बारिश के कारण बंद है। स्टेशन पर चल रहे अन्य कार्य भी सुस्त गति से हो रहे हैं। धनौरा में करीब 23 करोड़ रुपये से बन रही सड़क का निर्माण भी बीच में रोक दिया गया है।
सावन में लगातार बरसात की वजह से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। त्वरित आर्थिक योजना के तहत प्रस्तावित सड़कों का निर्माण भी प्रभावित है। 40 लाख रुपये से कम लागत वाली कई सड़कों के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जिससे काम पिछड़ रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात बंद होने के बाद काम तेजी के साथ शुरु कराए जाएंगे। धनौरा क्षेत्र में हाईवे से कई गांवों को जोड़ने के लिए 23 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन बरसात बाधा बन रही है। इसके अलावा 60 लाख रुपये की लागत से स्टेशन पर टिनशेड बनवाया जा रहा है लेकिन इसका काम भी रोक दिया गया।
रेलवे के सहायक अभियंता नवीनपाल ने बताया कि फिलहाल टिनशेड का काम बंद है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित वाष्र्णेय ने बताया कि बरसात के कारण काम रोकने पड़े हैं। त्वरित आर्थिक योजना में बनने वाली सड़क बरसात के बाद शुरु कराई जाएंगी।