{"_id":"6aa9b0b70c51b6ca4b0b83fa","slug":"rukmani-academy-defeated-the-aryans-zoya-by-five-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173074-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी एकेडमी ने द आर्यंस जोया को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी एकेडमी ने द आर्यंस जोया को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मंगलवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द आर्यंस की टीम 30.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। जवाब में रुक्मणी ने 27.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 123 रन बनाकर जीत दर्ज की।
द आर्यंस की ओर से आषाब सिद्दीकी ने 43 गेंदों में दो चौकों की मदद से 33 रन बनाए। साहिल सिंह ने 14, उजैफ सिद्दीकी ने 15 और कप्तान मोहम्मद तबरेज ने 54 गेंदों में 21 रन बनाए। अब्दुल वहाब ने छह गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर 12 रन जोड़े। रुक्मणी के मोहम्मद कौनैन ने 4.2 ओवर में एक मेडन के साथ 11 रन देकर तीन विकेट लिए। कृष्णा यादव ने छह ओवर में एक मेडन के साथ आठ रन देकर दो विकेट चटकाए। चर्चित और मोहम्मद कामरान को भी दो-दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी के हर्ष ने 17, हरेंद्र राणा ने 19 और गौरव प्रताप सिंह ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए। कप्तान कैफ ने 14 गेंदों में नाबाद 15 और अशरफ रजा ने 24 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। द आर्यंस के कप्तान मोहम्मद तबरेज ने दो विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।