सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   21 lakh rupees will be spent to renovate the Kamara-Chatrua road.

Auraiya News: 21 लाख से होगा कमारा-चटरूआ मार्ग का नवीनीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 06 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
21 lakh rupees will be spent to renovate the Kamara-Chatrua road.
विज्ञापन
औरैया। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कमारा से चटरूआ मार्ग पर मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos

इस कार्य के लिए करीब 21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमारा से चटरूआ तक जाने वाला यह मार्ग कमारा, चटरूआ, बरौली, ककराही, भरसेन, नगला हीरा और आसपास के कई छोटे-छोटे पुरवों को जोड़ता है। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से बाजार, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं।

वर्तमान में सड़क कई स्थानों पर टूटी और जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत सड़क पर गड्ढों की मरम्मत, पैचवर्क और आवश्यक स्थानों पर नई डामर की परत डाली जाएगी, जिससे मार्ग की गुणवत्ता बेहतर हो सके।
इस मार्ग के सुधरने से करीब आठ से 10 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों को अपनी उपज को नजदीकी बाजार और मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed