सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accelerate the farmer registration process; creating a database of all farmers is mandatory

Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री के काम में लाएं तेजी, सभी किसानों का डेटा बेस तैयार करना अनिवार्य

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accelerate the farmer registration process; creating a database of all farmers is mandatory
विज्ञापन
- कृषि और भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। कानपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने उपकृषि निदेशक कार्यालय का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री (किसान रजिस्ट्री) के काम में तेजी लाई जाए और सभी किसानों का डेटाबेस अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए।
संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि आगामी सीजन को देखते हुए किसानों को तय समय-सीमा के भीतर बीज उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बीज वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि किसानों को बाेआई के समय किसी समस्या का सामना न करना पड़े। धर्मेंद्र कुमार ने डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष जोर दिया। कहा कि अभियान चलाकर क्षेत्र के सभी किसानों की रजिस्ट्री तैयार की जाए। इस रजिस्ट्री के बनने से किसानों को भविष्य में सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य कृषि लाभों को सीधे प्राप्त करने में आसानी होगी। बैठक में कृषि विभाग और भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। संयुक्त कृषि निदेशक ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और सरकारी धन व संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने की हिदायत दी। बैठक में उपकृषि निदेशक संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता समेत कई अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बीज वितरण प्रणाली की हुई गहन समीक्षा
बैठक के दौरान मुख्य रूप से बीज वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई। संयुक्त कृषि निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएं। वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed