सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Major action by ARTO buses and loaders operating without tax and fitness clearance seized

Auraiya: एआरटीओ का बड़ा एक्शन, बिना टैक्स-फिटनेस दौड़ रही बसें और लोडर सीज, दो बसें होंगी ब्लैकलिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 16 Jun 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: जिले में एआरटीओ विभाग ने बिना टैक्स और फिटनेस के दौड़ रहे लोडर और बसों पर कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना वसूला है। नियमों का पालन न करने वाली दो बसों को अब ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है।

Auraiya Major action by ARTO buses and loaders operating without tax and fitness clearance seized
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में शहर सहित हाईवे पर सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान बिना टैक्स और फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। बिना टैक्स व इंश्योरेंस वाले लोडर समेत एक बस को सीज कर दिया गया, जबकि कई बसों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बसों की जांच के दौरान यात्रियों के हंगामे को देख अधिकारी ने चालान कर जाने दिया। अब इन बसों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।


एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध लोडर को रोका गया। जांच में सामने आया कि लोडर का जुलाई 2024 से टैक्स बकाया था और उसकी फिटनेस व इंश्योरेंस की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी। नियमों की धज्जियां उड़ाने पर लोडर को सीज कर दिया गया। रात में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहीं 10 बसों को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान यात्रियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन






हर हाल में चालान का भुगतान करने को मजबूर हों
यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों ने संयम बरतते हुए मौके पर ही सात बसों से 2.70 लाख रुपये का ऑनलाइन टैक्स व जुर्माना जमा कराकर उन्हें रवाना कर दिया। वहीं, दो बस संचालकों ने ऑनलाइन जुर्माना भरने से साफ इन्कार कर दिया। यात्रियों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने फिलहाल उनका चालान काट दिया है। नियमों की अनदेखी करने वाली इन दोनों बसों को मंगलवार को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई, जिससे वे हर हाल में चालान का भुगतान करने को मजबूर हों। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे नियमों का पालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed