‘किलर टर्न’: सिर पर हेलमेट नहीं, रफ्तार थी बेकाबू, पूड़ी-सब्जी तो बची रह गई, सड़क पर बिखरीं दोस्तों की लाशें
Banda Bundelkhand Expressway Accident: बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव और जनवारा गांव में तीन परिवारों के यहां कोहराम मचा हुआ है। तीनों परिवारों ने अपने-अपने जवान बेटे खो दिए। वजह बनी तेज रफ्तार और हेलमेट का न लगाए होना। बाइक का क्षतिग्रस्त अगला हिस्सा देखकर ऐसा लग रहा था कि स्पीड 70 से 80 रही होगी।
कोरारी गांव निवासी राजकुमार सिंह पटेल ने बताया कि उसके बेटे रामबाबू, संजय और अरविंद की खासी बनती थी। तीनों जहां भी जाते थे, साथ में ही जाते थे। रविवार की देर शाम तीनों ने साथ ही में घर में ही खाना खाया था। उसके बाद चित्रकूट के लिए पूड़ी सब्जी भी बांध ली थी।
सड़क पर पड़े मिले थे तीनों
संजय ने वर्ष 2023 में बाइक खरीदी थी। उसी बाइक में तीनों निकले थे। बाइक संजय चला रहा था और तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पिता का कहना है कि अगर संजय हेलमेट लगाए होता, तो शायद बच जाता। तीनों बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सड़क पर पड़े मिले थे।
अरविंद की सांसें चल रहीं थीं
इनमें संजय और अरविंद की मौत हो चुकी थी, जबकि सबसे पीछे बैठने की वजह से अरविंद की सांसें चल रहीं थीं, लेकिन उसकी भी अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद देर रात पुलिस ने गाड़ी नंबर से शिनाख्त करके फोन से सूचना दर, तो वह बदहवास हो गए थे।
रामबाबू और संजय किसान तो अरविंद का परिवार मजदूर पेशा
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी राजकुमार सिंह के मुताबिक, उसके तीन पुत्र हैं। रामबाबू दूसरे नंबर का था। घर में पत्नी रिया है। साल भर पहले ही शादी हुई है। बताया, 12 बीघा जमीन में खेती किसानी करते हैं। रामबाबू साल भर पहले मुंंबई में रहकर कमाता था।
तीनों परिवार में मचा हुआ है कोहराम
उधर, संजय के पिता रामकृपाल सिंह पटेल ने बताया कि अविवाहित संजय दो भाइयों एक बहन में छोटा था। छह बीघा जमीन है। संजय भी मुंबई में रहकर कमाता था। घर में मां विद्या है। पिता राजाराम रैकवार ने बताया कि अरविंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में उसकी पत्नी ममता व दो पुत्रियां और एक पुत्र है। वह मजदूरी करता था। पिता के पास 12 बिस्वा जमीन है। वह मजदूर पेशा परिवार है। तीनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाइक नंबर से पुलिस ने की शिनाख्त
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बाइक नंबर से पुलिस ने शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी थी। देर रात सूचना मिलने पर तीनों के तमाम रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे। वहां से रामबाबू को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह भी नहीं बच सका था। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक भी वाहन समेत मौके से भाग निकला। उसका पता नहीं चल सका।
ये था पूरा मामला
सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट के लिए निकले दो चचेरे भाइयों समेत तीन दोस्तों की बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। पुलिस का कहना है कि आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने चित्रकूट की शिवरामपुर पीएचसी ले जाते समय दम तोड़ दिया।
चित्रकूट दर्शन करने जा रहा थे तीनों
हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बागै नदी पुल से करीब 100 मीटर पहले चंदौर गांव के मोड़ पर हुआ। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका पुत्र रामबाबू सिंह पटेल (30) अपने चचेरे भाई संजय सिंह पटेल (30) और मित्र जनवारा गांव निवासी अरविंद रैकवार (30) के साथ रविवार की देर शाम सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट दर्शन करने जा रहा था।
ट्रक में पीछे से जा भिड़े
बाइक भतीजा संजय चला रहा था। रात नौ बजे करीब जब वह तीनों बदौसा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बागै नदी पुल से 100 मीटर पहले चंदौर गांव के मोड़ पर पहुंचे थे तभी आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह पीछे से ट्रक में जा भिड़े।
तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे
हादसे में संजय और अरविंद की मौके पर ही माैत हो गई। जबकि रामबाबू गंभीर घायल हो गया। देर रात रामबाबू को चित्रकूट के शिवरामपुर पीएचसी ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत पर कोहराम मच गया। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों मजदूरी करते थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर रात में हादसा हुआ है। बाइक सवार तेज गति के कारण आगे जा रहे ट्रक से टकरा गए थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने बाद में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। -सौरभ सिंह, सीओ यातायात, बांदा