{"_id":"6a313e0ce87cac8afa08b0f4","slug":"kanpur-out-of-control-bike-hits-divider-leather-merchant-dies-wife-injured-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, लेदर व्यापारी की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, लेदर व्यापारी की मौत, पत्नी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: हादसा चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां फ्लाईओवर पर हादसा हुआ। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां फ्लाईओवर पर लेदर व्यापारी बाइक से अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में लेदर व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल भेज मृतक के परिजनों को सूचना दी।
रूमा निवासी मनोज कुमार (45) लेदर कारोबारी है। परिवार में पत्नी प्रेमा, बेटा शिवा (17) व बेटियां श्रुति (15) व शुभी (13) है। मंगलवार सुबह कारोबारी मनोज पत्नी प्रेमा के साथ नौबस्ता स्थित रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर में वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अहिरवां फ्लाईओवर पर पहुंचते ही बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दंपति घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांशीराम अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पत्नी प्रेमा को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बच्चों संग परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मृतक हेलमेट लगाए हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।