{"_id":"6a3147b55525d54f7d0215ad","slug":"weather-update-heat-intensifies-in-kanpur-due-to-hot-north-westerly-winds-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर में उत्तर-पश्चिम गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर में उत्तर-पश्चिम गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच दिन के बाद अधिकतम तापमान ने सामान्य औसत को पार किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 जून के सामान्य औसत से एक डिग्री अधिक हो गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में बादल रहेंगे। लू जारी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है।
राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आ रहीं उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ा दी है। दोपहर को माहौल में नमी का प्रतिशत कम हो जाने से धूप और तीखी हो रही है। सुबह नमी नौ प्रतिशत बढ़कर 65 हो गई। दोपहर की नमी दो दिन से 33 प्रतिशत बनी हुई है। मानक के मुताबिक सुबह की नमी 70 और दोपहर की 40 प्रतिशत होनी चाहिए।

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी मौसम गर्म रहेगा। पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है। बादल आते-जाते रहेंगे लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
तापमान
अधिकतम-39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.2 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम-39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.2 डिग्री सेल्सियस