सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CM Yogi Adityanath to visit today natural farming to get a new direction,and development works reviewed

Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दौरा, प्राकृतिक खेती को मिलेगी नई दिशा, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 18 Jun 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के करीब चार घंटे के दौरे पर रहेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सीएसए में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसके बाद, वे एचबीटीयू में कानपुर मंडल की विकास परियोजनाओं, विशेषकर सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

Kanpur CM Yogi Adityanath to visit today natural farming to get a new direction,and development works reviewed
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी आज करीब तीन घंटे 50 मिनट के दौरे पर शहर आएंगे। उनका दौरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।


मुख्यमंत्री सीएसए में प्राकृतिक खेती विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसमें किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर तकनीक, नवाचार और खेती के नए मॉडल की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीएसए सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में इसे बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और रासायनिक खेती के विकल्पों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से संवाद भी कर सकते हैं सीएम
कार्यशाला में जिले के करीब 600 किसानों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएम किसानों से संवाद भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगे। इसके बाद वह एचबीटीयू स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।

परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी
इसमें कानपुर मंडल की सड़कों, पुलों, मार्ग चौड़ीकरण और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 11:45 बजे- सीएसए हेलीपैड पर आगमन
  • 11:55 से 12:10 बजे- प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का अवलोकन।
  • 12:15 से 1:15 बजे- प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सहभागिता।
  • 1:20 से 2:20 बजे- सीएसए गेस्ट हाउस में आरक्षित समय।
  • 2:25 से 3:25 बजे- एचबीटीयू में समीक्षा बैठक।
  • 3:35 बजे- हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed