सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident Major accident as bike skids while returning home laborer dies and two companions injured

Auraiya Accident: घर लौटते समय बाइक फिसलने से बड़ा हादसा, मजदूर की मौत और दो साथी गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Auraiya Accident Major accident as bike skids while returning home laborer dies and two companions injured
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सिंगलामऊ निवासी शिवकुमार (50) की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना क्षेत्र के सिंगलामऊ निवासी शिवकुमार मजदूरी और पुताई का काम करता है।


सोमवार की रात वह अपने गांव के साथी अमर सिंह और नगला पाठक निवासी रामू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मुरादंज रोड पर गांव से कुछ दूरी पहले अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमर सिंह और रामू का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed