सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro seven new metro routes proposed Gumti Number 5 to be connected to Unnao

Kanpur Metro: शहर में बिछेगा 83KM लंबा जाल, मेट्रो के सात नए रूट प्रस्तावित, उन्नाव से जुड़ेगा गुमटी नंबर पांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 16 Jun 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में यातायात सुधारने के लिए 83 किमी लंबे सात नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही, नौबस्ता-बर्रा मेट्रो रूट का निर्माण कार्य अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
 

Kanpur Metro seven new metro routes proposed Gumti Number 5 to be connected to Unnao
शहर में बना मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में शहरवासियों के लिए भविष्य में मेट्रो सेवा और व्यापक करने की तैयारी है। दिल्ली और नोएडा की तर्ज पर शहर में भी हर रूट पर मेट्रो चलाने की योजना बन रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने विस्तार की संभावित रूपरेखा प्रस्तुत की है। इसमें सात नए मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। इनकी कुल लंबाई लगभग 83.658 किलोमीटर होगी। खास बात यह कि उन्नाव से गुमटी नंबर-5 होते हुए नमक फैक्टरी चौराहा तक सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार करने का प्रस्ताव है।


करीब दस दिन पहले लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ हुई सभी विभागों की बैठक में यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का प्रस्तुतीकरण दिया। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि राइट्स लिमिटेड की ओर से तैयार किए जा रहे कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान की प्रारंभिक रिपोर्ट में शहर में मेट्रो विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं। यह विस्तार यूपी मेट्रो की टीम की ओर से छह से सात माह तक किए गए विस्तृत सर्वे पर आधारित है जिसका उद्देश्य बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और शहर को पर्यावरण-अनुकूल व आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन





बर्रा-आठ से नौबस्ता सेक्शन के लिए डीपीआर हो चुकी है तैयार

प्रस्तावित विस्तार में लगभग 59.648 किलोमीटर एलिवेटेड और 24.01 किलोमीटर अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल होंगे। ये कॉरिडोर शहर के प्रमुख आवासीय, औद्योगिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ेंगे जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक परिवहन मिलेगा। यूपीएमआरसी के अनुसार राज्य सरकार से नीतिगत स्वीकृति मिलने के बाद विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। कानपुर विकास प्राधिकरण पहले ही बर्रा-आठ से नौबस्ता सेक्शन के लिए डीपीआर तैयार कर चुका है, जिसे राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।

हाल ही में शासन के साथ हुई बैठक में भविष्य के लिए मेट्रो की उपयोगिता व विस्तार पर प्रस्तुतिकरण दिया गया है। इस पर निर्णय होने के बाद आगे का कार्य किया जाएगा।  -पंचानन मिश्रा, संयुक्त महा प्रबंधक, जनसंपर्क विभाग, उप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

विज्ञापन

अगले साल शुरू हो सकता है नौबस्ता-बर्रा मेट्रो रूट का निर्माण
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-एक को कॉरिडोर-दो से जोड़ने वाले कॉरिडोर-तीन नौबस्ता से बर्रा-आठ का निर्माण अगले साल शुरू हो सकता है। 8.078 किलोमीटर लंबा यह रूट पूरी तरह एलिवेटेड रहेगा। केडीए ने राइट्स संस्था के माध्यम से कॉरिडोर-तीन का डीपीआर तैयार कराया था जिस पर राज्य सरकार अपनी सहमति जता चुकी है। केंद्र सरकार की भी अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यूपीएमआरसी ने संकेत दिए हैं कि अगले साल इस कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने की संभावना है। इससे पहले अगले महीने से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed