सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident Truck Collides with Tractor Trolley Two Dead and 13 Seriously Injured After Vehicle Overturns

Auraiya Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, पलटने से दो की मौत और 13 गंभीर, हाईवे पर लगा लंबा जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 19 May 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: अजीतमल में एनएच-19 पर शोक संवेदना में जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई और 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।

Auraiya Accident Truck Collides with Tractor Trolley Two Dead and 13 Seriously Injured After Vehicle Overturns
auraiya road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कराया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरलालपुर जा रहे थे। गांव चंद्रपुरा निवासी तिलक सिंह के दामाद साकेत के निधन पर सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। इसी दौरान इमलिया ओवरब्रिज से पहले पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन





दो की मौत और 13 घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे में उर्मिला (45) पत्नी सुघर सिंह तथा रामशंकर (70) पुत्र मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहर श्री, उदयवीर, सुघर सिंह, पिंकी देवी, सूरजमुखी, सुषमा देवी, श्याम सुंदर, खुशबू, मिथिलेश, उषा देवी, मीरा देवी, संतकुमार तथा ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Auraiya Accident Truck Collides with Tractor Trolley Two Dead and 13 Seriously Injured After Vehicle Overturns
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

फरार ट्रक चालक की तलाश
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकालने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने करीब एक घंटे बाद खुलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। वहीं, अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने डॉक्टरों को सही इलाज करने के निर्देश दिए और तहसीलदार अविनाश कुमार ने भी घटना की जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed