फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Commuters grapple with traffic jams at the crossing; awaiting the bypass.

Auraiya News: क्रॉसिंग पर जाम से जूझ रहे लोग, बाईपास का इंतजार

Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Commuters grapple with traffic jams at the crossing; awaiting the bypass.
अम्बरीश कुमार शिक्षक
औरैया। अछल्दा कस्बे की 13बी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण फाटक अक्सर लंबे समय तक बंद रहता है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों, कार चालकों और ग्रामीणों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बे के बाहर करीब 1800 मीटर लंबे बाईपास के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके लिए लगभग एक साल पहले 73 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट जारी किया जा चुका है, लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार अभी धीमी है।
विज्ञापन


बाईपास निर्माण के लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन संबंधी रिपोर्ट सेतु निगम को सौंपी जा चुकी है। हालांकि, अब तक 150 किसानों की जमीनों का बैनामा नहीं हो सका है। जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, नहर पर नया और चौड़ा पुल बनने से भी लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कस्बे के अंदर और आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे व्यापारियों के साथ ही नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। बाईपास बनने से भारी वाहनों को कस्बे के अंदर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और आवागमन सुगम हो सकेगा।

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

अम्बरीश कुमार शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed