सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cylinder leakage caused fire in guest house, two artisans burnt

Auraiya News: गेस्ट हाउस में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, दो कारीगर झुलसे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cylinder leakage caused fire in guest house, two artisans burnt
विज्ञापन
फोटो-21-सीएचसी में भर्ती अतर सिंह। संवाद
Trending Videos

फोटो-22-झुलसा प्रदीप। संवाद
डोसा स्टॉल पर काम करते समय हुआ रिसाव, एक की हालत गंभीर, सैफई रेफर



संवाद न्यूज़ एजेंसी



अछल्दा। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। डोसा स्टॉल पर काम करते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से एक की नाजुक हालत देखते हुए उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।



थाना क्षेत्र के गांव तेहराजपुर निवासी अतर सिंह (22) व लालपुर बोड़ेपुर निवासी प्रदीप कुमार (35) कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में डोसा का स्टॉल लगाए हुए थे। रात करीब 11 बजे अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कारीगरों ने हिम्मत दिखाई और गीले बोरे डालकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएचसी में तैनात डॉ. ललित मोहन ने बताया कि अतर सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया है, जबकि प्रदीप कुमार को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed