फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand submitted four years ago; aided schools are now receiving 24 teachers.

Auraiya News: चार साल पहले भेजी थी डिमांड, अब एडेड स्कूलों को मिल रहे 24 शिक्षक

Wed, 23 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand submitted four years ago; aided schools are now receiving 24 teachers.
औरैया। जिले के एडेड स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही कमी अब दूर होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद काफी हद तक भरे जाएंगे। हाल ही में हुए चयन के बाद जिले को 24 सहायक अध्यापक और नौ प्रवक्ता मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 60 एडेड स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 293 प्रवक्ता और करीब एक हजार सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। साल 2022 से इन स्कूलों में 36 विषय विशेषज्ञों के पद खाली पड़े थे। कुछ पद तो उससे भी पहले से रिक्त थे। शिक्षकों की कमी के कारण बाहर के शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम पूरा कराना पड़ता था। अब टीजीटी और पीजीटी चयन के बाद कुल 33 नए शिक्षक मिल रहे हैं। इनमें 24 सहायक अध्यापक और नौ प्रवक्ता शामिल हैं। इन शिक्षकों की तैनाती को लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

साल 2022 में 36 रिक्त पदों की मांग शासन को भेजी गई थी। अब जाकर जिले को 24 सहायक अध्यापक मिल रहे हैं। यह कमी और देरी से पदों की भरपाई को दर्शाता है। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि नियुक्ति के बाद स्कूल आवंटन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती से रिक्त पदों की काफी हद तक भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के प्रधानाध्यापक डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं। वे अपने यहां जरूरी विषय विशेषज्ञ शिक्षक की तैनाती चाहते हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने प्रधानाध्यापकों से तालमेल बैठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि तैनाती सुनिश्चित कराई जाएगी। रिक्त पदों की पूरी भरपाई के लिए शासन से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed