{"_id":"6ab4e2030cb07b76930a45dc","slug":"auraiya-newlywed-woman-hangs-herself-under-suspicious-circumstances-her-family-alleges-harassment-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाया फंदा, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, ससुराली फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाया फंदा, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, ससुराली फरार
Thu, 24 Sep 2026 02:10 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
Auraiya News: मुरादगंज क्षेत्र अंतर्गत भीखेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका विभा कुमारी (28) की शादी पांच महीने पूर्व ही हुई थी। मायके पक्ष ने सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस को सूचना देकर ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में मुरादगंज क्षेत्र के भीखेपुर में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। ससुराली परिजनों को सूचना देकर गायब हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फफूंद थाना क्षेत्र के सिमहारा गांव निवासी स्व प्रेम कुमार की पुत्री विभा कुमारी (28) की शादी बीते 26 अप्रैल को जुहीखा रोड भीखेपुर मूल निवासी थाना अयाना के जगदीश कुशवाहा के पुत्र आलोक के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आलोक जुहीखा रोड स्थित मकान पर ही रह कर एक निजी विद्यालय में पढ़ाने के अलावा घर पर एक कोचिंग भी चलाता था। विभा के चाचा नीलम कुमार ओर भाई पवन कुमार ने बताया कि शादी के बाद से लगातार विभा को उसकी सास सुनीला के द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान किया जा रहा था। गुरुवार सुबह भी आलोक ने फोन करके बताया था सुनीला और विभा के बीच फिर से झगड़ा हुआ है। इसके कुछ देर बाद ही आलोक ने बताया कि विभा ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन तुरंत भीखेपुर पहुंचे, जहां उन्हें ससुर जगदीश और सास सुनीला मौजूद मिले। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार व मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।