{"_id":"6a304123f8f5e1b83d022554","slug":"dhanaupur-defeated-the-muradganj-team-by-20-runs-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146604-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धनाऊपुर ने मुरादगंज टीम को 20 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धनाऊपुर ने मुरादगंज टीम को 20 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयाना। स्थानीय गांव अयाना में पिछले नौ दिनों से चल रहे जय माता क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले मैच में धनाऊपुर की टीम मुरादगंज को हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में चिरहुली ने पाकर पुरवा को हरा दिया।
धनाऊपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बऊआ सेंगर ने 24 रनों की पारी खेली, जबकि शेरसिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादगंज टीम शुरू से ही दबाव में दिखी। मुरादगंज की तरफ से बेटू ने 45 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण मुरादगंज की टीम लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।
धनाऊपुर के ऑलराउंडर शेरसिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले से 15 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला गांव चिरहूली व गांव पाकर पुरवा के बीच हुआ। पाकर पुरवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी चिरहूली की टीम ने 81 रन बना सकी, जिसमें सीबू ने 17 और मनीष ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकर पुरवा टीम चिरहूली के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई और महज 51 रनों पर ही सिमट गई।
चिरहूली ने मैच 30 रनों से जीत लिया। चिरहूली के रमन ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि बृजेश सेंगर ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।