सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Emphasis on increasing the names of youth and newly married women in the voter list

Auraiya News: युवाओं और नवविवाहिताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 25 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing the names of youth and newly married women in the voter list
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न हुई।
Trending Videos

बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने युवाओं और नवविवाहिताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में 18 से 19 वर्ष की आयु के नए मतदाताओं के फार्म-6 उम्मीद के मुताबिक कम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से युवाओं के फॉर्म भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में मैपिंग के दौरान काफी समस्याएं आ रही हैं। इनमें अधिकांश ऐसी महिलाएं हैं, जो विवाह के उपरांत जनपद में आई हैं। उनके पास माता-पिता के पर्याप्त अभिलेख न होने के कारण मैपिंग में बाधा आ रही है। डीएम ने बीएलए के जरिये इन महिलाओं के जरूरी प्रपत्र संकलित कराकर जमा कराने का अनुरोध किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम व तिथियों की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, भाजपा जिला संयोजक सौरभ राजपूत, भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश, सीपीआई सदस्य हरिश्चंद्र और जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह हैं तिथियां
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : अब 15 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन।
- 7 जनवरी से 16 मार्च : दावे-आपत्तियों का निस्तारण, पांडुलिपि तैयार करना और डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन।
- 21 फरवरी से 16 मार्च : पूरक सूचियों का कंप्यूटीकरण और मतदान केंद्रों का निस्तारण।
- 17 मार्च से 13 अप्रैल : वार्डों की मैपिंग, क्रमांकन, एसवीएन आवंटन और फोटो प्रतियों की डाउनलोडिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed