सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Roadways bus and tractor collide accident occurs as soon as dumper cuts in three passengers injured

Auraiya Accident: रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, डंपर के कट मारते ही हुआ हादसा, तीन यात्री गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया में अज्ञात डंपर के कट मारने से अनियंत्रित ट्रैक्टर रोडवेज बस से टकरा गया। हादसे में घायल 3 गंभीर यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस फरार डंपर की तलाश कर रही है।

Auraiya Roadways bus and tractor collide accident occurs as soon as dumper cuts in three passengers injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंडी समिति के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अब उस अज्ञात डंपर की तलाश कर रही है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

Trending Videos

हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। ट्रैक्टर इटावा की ओर से आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उसे जोरदार कट मार दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे पीछे से आ रही रोडवेज बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में मच गई अफरातफरी
हादसे के वक्त बस में कुल 16 यात्री सवार थे। भिड़ंत होते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में घायल हुए तीन गंभीर यात्रियों को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरी बस से कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।




पुलिस ने खुलवाया जाम
घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed