सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PSIT Campus turns into battlefield after student death peace march followed by violence and vandalism

कानपुर PSIT में बवाल: छात्र की मौत के बाद कैंपस बना अखाड़ा; शांति मार्च के बाद जमकर हुआ हंगामा और तोड़फोड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मंगलवार को हादसे में छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी में छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। छात्रों की मांग है कि कॉलेज के समय में परिसर के भीतर निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

Kanpur PSIT Campus turns into battlefield after student death peace march followed by violence and vandalism
हादसे में छात्र की जान जाने पर भड़का गुस्सा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में पनकी स्थित पीएसआईटी कॉलेज में एक छात्र की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। साथी छात्र की मौत से आक्रोशित हजारों छात्रों ने पहले कैंपस में शांति मार्च निकाला, लेकिन देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Trending Videos

छात्रों ने कैंपस के शीशे तोड़ दिए, गमले फेंक दिए और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। छात्रों ने मांग उठाई है कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, जब कक्षाएं संचालित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
उस दौरान किसी भी तरह का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। कॉलेज में कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed