{"_id":"69d69f38c5a18452d707b2e3","slug":"fir-against-tractor-driver-in-case-of-death-of-innocent-child-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142685-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मासूम की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मासूम की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव मारवाड़ी निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी सुशीला और दो साल के बेटे ओमचरन के साथ कपड़े खरीदने गए थे। तभी गांव उमरैन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी थी। घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
वहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर बिधूना क्षेत्र के रहने वाले चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos