{"_id":"69dbec55e0cd87826707ec54","slug":"fearing-bulldozers-shops-in-dibiyapur-canal-market-began-to-vacate-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142941-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुलडोजर के डर से दिबियापुर नहर बाजार में खाली होने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुलडोजर के डर से दिबियापुर नहर बाजार में खाली होने लगीं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने 348 अवैध भवनों पर 16 अप्रैल को बुलडोजर चल सकता है।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार शाम दिबियापुर कस्बा में भारी पुलिस बल ने गश्त निकाला। रविवार अवकाश के दिन सिंचाई विभाग की ओर से कब्जे खाली करने को लेकर मुनादी तक कराई गई। बिजली विभाग की ओर से चिह्नित हुए भवनों के कनेक्शन भी काट दिए गए। ऐसे में कुछ लोगों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है। ऐसे में बाजार में सन्नाटा रहा।
दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार में जाम की समस्या को लेकर मान सिंह की ओर से कोर्ट में याचिका डाली गई थी। इस मामले में आए आदेश के बाद पिछले तीन सालों से जिला प्रशासन की ओर से यहां पर सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पाए गए अवैध मकानों को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।
पिछले साल यहां पर दिबियापुर नहर बाजार के एक हिस्से के 47 मकान ढहा भी दिए गए थे। दीपावली से पहले भी प्रशासन ने दोनों विभागों के साथ मिलकर मुनादी कराते हुए अवैध कब्जे हटाने की तैयारी बनाई थी। इसी बीच कुछ कब्जेदार हाईकोर्ट चले गए थे। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब जिला प्रशासन ने एक बार फिर से अवैध कब्जे हटाने के लिए कमर कसी है। सबसे पहले सिंचाई विभाग ने दो दिन पहले 48 भवनों को हटाने को लेकर मुनादी कराते हुए चेतावनी दी। भवनों पर लाल निशान भी लगाए गए।
वहीं शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने भी मुनादी कराते हुए 300 मकानों को स्वयं से हटा लेने की चेतावनी दी। इस चेतावनी में 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही 16 अप्रैल को ध्वस्तीकरण किए जाने की चेतावनी दी गई है। शनिवार शाम जहां भारी पुलिस बल ने कस्बा में गश्त की।
वहीं रविवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मुनादी की। एक-एक मकान पर काबिज लोगों को चेताया गया। उधर बिजली विभाग की ओर से इन भवनों की बिजली भी काट दी गई। ऐसे में कुछ दुकानदारों ने स्वयं से भवनों को खाली करना शुरू कर दिया है। रविवार को कुछ दुकानों के शटर बंद भी रहे। ऐसे में दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार में चहलकदमी काफी कम नजर आई। हालांकि बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
-- -- -- --
पुलिस बल के लिए भेजी गई डिमांड
जिला प्रशासन की ओर से पुलिस महकमे को दिबियापुर नहर बाजार में मकान ढहाने को लेकर पत्राचार किया गया है। किसी तरह का कोई गतिरोध न हो। इसके लिए अभियान के दिन भारी पुलिस बल की जरूरत रहेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस तो दमकल टीम के वाहन मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की ओर से बुलडोजर के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
-- -- -- -
कुछ दुकानों के गिर गए शटर
शनिवार शाम पुलिस की गश्त और रविवार अवकाश के दिन सिंचाई विभाग की मुनादी ने कब्जेदारों के हौसले पश्त कर दिए। यही वजह रही कि नहर बाजार में कुछ दुकानदारों ने सामान को दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया। ऐसे में कुछ दुकानें रविवार को बंद रहीं। हालांकि कुछ दुकानदार इस सब के बावजूद दुकानदारी करते रहे। इन्हें मुनादी करते हुए पहुंची टीम ने चेताया भी।
-- -- -- -
48 मकानों पर लाल निशान लगाने के साथ ही रविवार को भी मुनादी कराई गई है। कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- धनंजय तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
-- -
300 लोगों को स्वयं से मकानों को हटा लेने के लिए चेताया गया है। न हटाने की स्थिति में 15 अप्रैल के बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन के द्वारा कब्जा हटाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
-भारत विजय सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
Trending Videos