सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1.90 lakh rupees returned to three victims of cyber fraud

Auraiya News: साइबर ठगी का शिकार तीन पीड़ितों को वापस कराए 1.90 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
1.90 lakh rupees returned to three victims of cyber fraud
विज्ञापन
औरैया। साइबर ठगों ने तीन लोगों के खाते से 1.90 लाख रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने रकम वापस दिलाई।
Trending Videos

रविवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बैंक शाखा के अधिकारी से बात कर रकम होल्ड करा दी गई थी। तीनों पीड़ितों ने एपीके फाइल क्लिक कर दी थी। इससे उनका मोबाइल ठगों ने हैक कर लिया था।
फफूंद निवासी आशीष के खाते से 95 हजार रुपये, गजेंद्र के खाते से 50 हजार रुपये और बबली के खाते से 45 हजार रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए थे। खास बात यह रही कि पीड़ितों ने समय रहते पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद संबंधित बैंक शाखाओं से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समन्वय बनाकर खातों से पार हुए रुपये को फ्रीज करा दिया, जिससे ठग उस रुपये का इस्तेमाल न कर सके। इसके बाद थाना पुलिस ने छानबीन की। अब पीड़ितों के खातों में उनका पैसा वापस आ गया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने लोगों से एपीके फाइल व अनजान फाइलों पर क्लिक न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed