सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Homeopathic hospital runs short of essential medicines

Auraiya News: होम्योपैथिक अस्पताल में जरूरी दवाओं का टोटा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital runs short of essential medicines
फोटो-14-होम्योपैथिक चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में इन दिनों कई जरूरी दवाओं का स्टॉक खत्म हो गया है। इससे मरीजों को बिना दवा के लौटना पड़ रहा है। हालत यह है कि सामान्य बीमारियों तक का इलाज प्रभावित हो गया है।
Trending Videos


चिकित्सालय में खांसी-जुकाम, पथरी और लिवर से जुड़ी बीमारियों की दवाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। इसके अलावा आंखों की दवा (आई ड्रॉप) और दर्द में लगाने के लिए दी जाने वाली ट्यूब भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में डॉक्टर परामर्श तो दे रहे हैं, लेकिन दवाएं न होने के कारण मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। रोजाना 50 से 60 मरीज इस चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन दवा न मिलने से उन्हें भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर मरीजों को दवाओं के लिए चिचौली स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय भेज रहे हैं। मरीजों को दवा के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चिचौली में भी दवा न मिले तो मरीजों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लगभग पांच महीने पहले चिकित्सालय में दवाओं का स्टॉक आया था। स्टॉक कम होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन दवाएं अभी तक आई नहीं हैं। चिकित्सालय में डॉ. प्रवीण की नियुक्ति है, जो अब मरीजों को परामर्श देने तक सीमित हो गए हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दवाओं के संबंध में डिमांड लेटर भेजा जा चुका है, जल्द ही दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed