{"_id":"6adbaf9e20ed40d2580f8617","slug":"in-the-agra-division-voter-turnout-was-7528-for-the-teachers-constituency-and-5461-for-the-graduates-constituency-auraiya-news-c-211-1-aur1006-153733-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आगरा खंड शिक्षक में 75.28 तो स्नातक में 54.61 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आगरा खंड शिक्षक में 75.28 तो स्नातक में 54.61 फीसदी मतदान
विज्ञापन
फोटो-32-अछल्दा में केंद्र के बाहर कतार में लगे वोटर और निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद
औरैया। एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक जारी रहा। दिनभर चले मतदान में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में 75.28 फीसदी और खंड स्नातक के लिए 54.61 फीसदी मतदान हुआ। सुबह जहां मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की कतारें लगीं, वहीं दोपहर बाद यह संख्या काफी कम रही।
जिले में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर आठ केंद्र बनाए गए थे। इसके लिए 2423 वोटर को मतदान करना था। इसके सापेक्ष 75.28 प्रतिशत 1824 वोटरों ने मतदान किया। इसी तरह आगरा खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर जिले में 12 केंद्र बनाए गए थे। जहां 10415 वोटरों को मतदान करना था। जिसके सापेक्ष 54.61 फीसदी 5687 वोटरों ने मतदान किया।
ऐसे में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के सापेक्ष आगरा खंड स्नातक निर्वाचन में गिरावट रही। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटरों के परिचय पत्र देखने के बाद मतदान करने दिया गया। किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके लिए मतदान केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से वीडियोग्राफी भी की जाती रही। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्या समेत अन्य अधिकारी केंद्रों का जायजा लेते रहे। देर शाम जिला प्रशासन की ओर से मतदान की स्थिति परसेंटाइल में जारी की गई।