{"_id":"6adbbd61b26ba25b3e07e31a","slug":"reena-backs-out-from-marrying-a-75-year-old-groom-calls-off-the-wedding-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153702-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 75 साल के दूल्हे से रीना ने पल्ला झाड़ा, नहीं करेंगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 75 साल के दूल्हे से रीना ने पल्ला झाड़ा, नहीं करेंगी शादी
विज्ञापन
रीना देवी अपने पति के साथ। स्रोत:सोशल मीडिया
सहायल (औरैया)। सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में छाए 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसुघर और रीना देवी (30) के तथाकथित विवाह के मामले में अब नया मोड़ पर आ गया है। वायरल वीडियो और सगाई-हल्दी की रस्मों का नाटक करने वाली रीना देवी ने अब अपने एक नए वीडियो के साथ यूटर्न ले लिया है। रीना ने दो टूक एलान कर दिया है कि वह उस बुड्ढे से कभी शादी नहीं करेगी और यह सारा ड्रामा सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए रचा गया था।
सहायल थाना क्षेत्र के अरियारी गांव निवासी रामसुघर और औरैया के दयालपुर की रहने वाली रीना देवी का कुछ दिन पहले दोनों की सगाई की रस्मों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। अब दोनों के पक्षों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। रीना देवी का दावा है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद उसका भटका हुआ पति घर लौट आया है।
रीना ने कैमरे के सामने खुलकर आरोप लगाया कि बुजुर्ग रामसुघर की पुत्री राधा के कहने पर ही उसने यह सब वीडियो बनवाए थे और इंगेजमेंट व हल्दी की रस्में निभाई थीं। रीना का कहना है कि सिर्फ व्यूज के लिए राधा ने ऐसा करने को कहा था... इस बुड्ढे से शादी कभी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
राधा का आरोप है कि उसने उसके पिता रामसुघर की पेंशन तक निकाल ली है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। राधा का कहना है कि उसके बुजुर्ग पिता को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा और इसके पीछे रीना देवी की ही चाल है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं अब पूरी तरह थम चुकी और उसकी जगह दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी ने ले ली है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि इन वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।