{"_id":"6adbbdb7a2de7053220f80c7","slug":"divyang-friendly-foot-overbridge-to-be-built-at-a-cost-of-seven-crore-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153705-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात करोड़ से बनेगा दिव्यांग फ्रेंडली फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात करोड़ से बनेगा दिव्यांग फ्रेंडली फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज के निर्माण से दिबियापुर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अन्य यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगा। टेंडर फ्लोट होने के बाद अब इसके निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
अनुमान है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में यह फुट ओवरब्रिज चालू हो सकता है हालांकि वास्तविक समय सीमा निर्माण कार्य की प्रगति पर निर्भर करेगी। यह परियोजना क्षेत्र की जनता की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि उप मुख्य अभियंता द्वारा फफूंद रेलवे स्टेशन पर छह मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु एनआईटी ने जारी कर टेंडर आमंत्रित किया गया है। टेंडर पांच नवंबर को खुलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा के द्वारा रेलवे महाप्रबंधक व डीआरएम से निरंतर की गई पहल से संभव हो पाना बताया जा रहा है। उनके द्वारा जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संबंधित अधिकारियों व रेलवे के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया, इसके परिणामस्वरूप फफूंद स्टेशन को इस नए फुट ओवरब्रिज की सौगात मिली है।

आर्यन कटोच गोल्ड मेडलिस्ट

आर्यन कटोच गोल्ड मेडलिस्ट

आर्यन कटोच गोल्ड मेडलिस्ट
विज्ञापन