सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Injured farmer dies, uproar ensues demanding arrest

Auraiya News: घायल किसान की मौत, गिरफ्तारी की मांग कर किया हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Injured farmer dies, uproar ensues demanding arrest
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय किसान श्रीकृष्ण ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
Trending Videos

गांव रायपुर निवासी श्रीकृष्ण मोपेड से 14 अप्रैल को खेत पर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल और फिर सीएचसी बिधूना ले गए। वहां गंभीर हालत में उन्हें तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे धर्मवीर की तहरीर पर पुलिस ने शिवपुर चापोरा निवासी अंशुल पुत्र प्रमोद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार शाम शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। बाद में परिजन ने अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed