{"_id":"6a0a10ea2e294dc7b60233d5","slug":"instructors-honored-symbolic-checks-for-increased-honorarium-handed-over-auraiya-news-c-211-1-ka11004-145079-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अनुदेशकों का सम्मान, बढ़े मानदेय की प्रतीकात्मक चेक सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अनुदेशकों का सम्मान, बढ़े मानदेय की प्रतीकात्मक चेक सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-41- अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रमाण पत्र वितरण के दौरान मौजूद राज्यमंत्री राकेश राठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। रविवार को इसे लेकर कलक्ट्रेट के मानस सभागार में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान व बढ़े हुए मानदेय के प्रमाण पत्र व प्रतीकात्मक चेक वितरण का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राकेश राठौर ने की। इस मौके पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन को लाइव दिखाया गया। इसके बाद जनपद के अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों की मजबूत आधारशिला हैं। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में कुल 150 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। बताया कि राज्य सरकार ने उनका मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 प्रतिमाह कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत समेत अधिकारी मौजूद रहे।