{"_id":"6a416bc0f5166d734f0c4724","slug":"launch-of-former-dig-harish-rawats-book-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147320-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व डीआईजी हरीश रावत की पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व डीआईजी हरीश रावत की पुस्तक का विमोचन
Mon, 29 Jun 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो -4- पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के जालौन रोड स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार को पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व डीआईजी हरीश रावत की लिखित पुस्तक ‘उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा’ का विमोचन हुआ।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। कार्यक्रम में सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 135वां एपिसोड देखा और सुना।
इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। पूर्व डीआईजी हरीश रावत ने अपनी छठवीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि असीम अरुण का आभार जताया।
विज्ञापन
वहीं, असीम अरुण ने कहा कि यह पुस्तक सारगर्भित तथ्यों के आधार पर लिखी गई है। पूर्व डीआईजी ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ समाज में एक अच्छे लेखक की भूमिका भी बखूबी निभाई है। विशिष्ट अतिथि लाखन सिंह राजपूत और जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भी पूर्व डीआईजी की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, एसपी अभिषेक भारती, भाजपा नेता अवधेश भदौरिया, मनु राजपूत, अवधेश शुक्ला, मनमोहन सिंह सेंगर, अमर सिंह राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-- -- -
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और विमोचित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अरुण कुमार त्रिपाठी, बिट्टी देवी, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुधीर तिवारी, शोभित कुमार त्रिपाठी, धीरे तिवारी, पदम नारायण यादव, कृष्ण चंद्र गोयल, प्रेम शंकर राजपूत, अनिरुद्ध सिंह शामिल रहे।
-- -- -- -- -- --
रमपुरा में मंत्री असीम अरुण ने सुनीं जनसमस्याएं
एरवाकटरा। बरौनाकलां के गांव रमपुरा में रविवार शाम समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण कानपुर के आरएसएस के जिला प्रचारक अंकित कुमार के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बिजली, सड़क तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इसके बाद मंत्री गांव हिंदूपुर पहुंचे और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दरअसल, एक दिन पहले शनिवार को ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत भी रमपुरा गांव पहुंचे थे। लगातार दो दिन प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के दौरे से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल रहा और ग्रामीणों ने विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई। (संवाद)