सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lekhpal suspended for registering fake inheritance

Auraiya News: फर्जी विरासत दर्ज कराने में लेखपाल निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 06 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for registering fake inheritance
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तहसील बिधूना में फर्जी तरीके से विरासत दर्ज कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल सुरजीत को निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत धरमंगदपुर के पूर्व प्रधान संजय सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता स्वर्गीय धीरेंद्र सिंह के नाम खाता संख्या 225 की गाटा संख्या 909, रकबा 0.348 हेक्टेयर भूमि मौजा कैथावा में राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। पिता के निधन के बाद उनके, उनके भाई और उनकी मां के नाम विरासत दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी का लाभ उठाते हुए कैथावा निवासी धीरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति की बेटी सुमन हाल पता सुल्तानपुरी (दिल्ली) ने फर्जी तरीके से स्वयं को उनके पिता धीरेंद्र सिंह की पुत्री बताकर कथित रूप से लेखपाल से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से विरासत दर्ज करा ली। शिकायत में यह भी कहा गया कि विरासत दर्ज होने के अगले ही दिन भूमि को कैथावा के ही एक व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया गया।
पीड़ित संजय सिंह ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे और जांच की जिम्मेदारी एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया को सौंपी गई थी।
जांच के दौरान लापरवाही और गलत तरीके से विरासत दर्ज करने लापरवाही का मामला सामने आने पर एसडीएम गरिमा सोनकिया ने शुक्रवार को कैथावा क्षेत्र के लेखपाल सुरजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम कहना है कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है और मामले के दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed