{"_id":"69baec53629aacb70202a95e","slug":"navratri-starts-today-coconuts-cost-more-fruit-prices-also-risenavratri-starts-today-coconuts-cost-more-fruit-prices-also-rise-auraiya-news-c-211-1-aur1020-141482-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवरात्र आज से, नारियल महंगा, फलों के दाम भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवरात्र आज से, नारियल महंगा, फलों के दाम भी बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। शहर के मां मंगला काली मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट की गई है। उधर, नवरात्रि से ठीक पहले नारियल व फलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। नारियल 50 रुपये पीस मिल रहा। केला, सेब और संतरे के दाम भी बढ़ गए हैं।
नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी। लोग घरों में घट स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करेंगे। व्रत रखकर दुर्गा सप्तशती का पाठ, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन होगा। उधर, मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। नारियल, चुनरी, फल-फूल, मिट्टी के पात्र और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में दिनभर भीड़ रही।
दुकानदारों के अनुसार नवरात्रि को लेकर इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम सदर अजय आनंद ने आज मां मंगला काली मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
उधर, नवरात्रि से ठीक पहले नारियल व फलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। नारियल अभी तक 30 रुपये प्रति पीस बिक रहा था, अब 50 रुपये प्रति पीस बिकने लगा है। संतरा भी 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किग्रा, केला 50 से 60 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। सेब की कीमत भी बढ़ गई है। 160 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा सेब अब 170 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। इसी तरह अंगूर भी 120 रुपये किलो है।
Trending Videos