सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers upset due to train cancellations and delays

Auraiya News: ट्रेनों के निरस्त होने व लेटलतीफी से यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to train cancellations and delays
फोटो-33-फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर रविवार को रेल यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी नजर आई। गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर के निरस्त होने और कई प्रमुख ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
Trending Videos

आलम यह था कि ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर कानपुर की ओर से महानंदा एक्सप्रेस पहुंची तो कोच पहले से ही खचाखच भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन रुकते ही यात्री बोगियों में घुसने के लिए एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते नजर आए। कुछ यात्री जान जोखिम में डालकर खिड़कियों से लटक गए। स्थिति बिगड़ती देख जीआरपी के जवानों ने मोर्चा संभाला और मशक्कत के बाद पायदानों और खिड़कियों पर लटके यात्रियों को नीचे उतारा।
यही नजारा लूप लाइन पर खड़ी नेताजी एक्सप्रेस में भी देखने को मिला। गर्मी के बीच घंटों इंतजार ने यात्रियों के धैर्य की परीक्षा ली। स्टेशन पर मौजूद यात्री चार्ट के अनुसार समर स्पेशल पांच घंटा देरी से, पैसेंजर कानपुर-इटावा एक घंटा लेट, ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से पहुंची। प्लेटफार्म तीन और चार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed