सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thief nabbed, three bikes recovered

Auraiya News: चोर को दबोचा, तीन बाइकें बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 04 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thief nabbed, three bikes recovered
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos


कोतवाली के उपनिरीक्षक संजीव कुमार फोर्स के साथ शनिवार देर रात कस्बा बाबरपुर के पास हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। युवक ने भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनूप कुमार उर्फ हर्ष निवासी गांव हजरतपुर काजीपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। उसके खिलाफ तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी ने एक बाइक चार सितंबर 2025 को गांव हजारीपुर निवासी शोभित की चुराई थी। इसके बाद 12 अप्रैल को कस्बा के मोहल्ला नवीन नगर निवासी कुलदीप सिंह व इटावा के थाना छिबरोली क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रामबहादुर की बाइक चोरी की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed