{"_id":"6adbb0c86ae08338620b4526","slug":"purse-filled-with-jewellery-stolen-from-a-woman-arriving-to-attend-a-bhagavata-event-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153726-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भागवत में शामिल होने आ रही महिला का जेवर से भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भागवत में शामिल होने आ रही महिला का जेवर से भरा पर्स चोरी
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। इटावा से भागवत कथा में शामिल होने आ रही एक महिला का रास्ते में जेवर रखा पर्स चोरी हो गया। महिला ने थाने में घटना की जानकारी देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इटावा निवासी तृप्ति पोरवाल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को दिबियापुर आ रही थीं। वह इटावा से ट्रेन में बैठीं, लेकिन उन्हें पता चला कि यह ट्रेन फफूंद स्टेशन पर नहीं रुकती है। इसके कारण वह भरथना स्टेशन पर उतर गईं। वहां से वह दूसरे वाहन से फफूंद चौराहा पहुंचीं। इसके बाद ई-रिक्शा में बैठकर दोपहर करीब तीन बजे बेला रोड स्थित स्कूल के पास उतरकर अपने मायके चली गईं। घर पहुंचने पर जब उन्होंने सामान देखा, तो जेवरात रखा पर्स गायब मिला। तृप्ति ने ई-रिक्शा में साथ बैठीं दो अन्य महिलाओं पर बैग चोरी करने का संदेह जताया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला गलत ट्रेन में बैठ गई थी। इसके चलते उन्हें भरथना स्टेशन पर उतरना पड़ा था। इसके बाद वह दूसरे वाहन से बकेवर और फिर ऑटो से फफूंद चौराहा पहुंची थीं। महिला रास्ते में ही कहीं बैग चोरी होने की बात कह रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है।