{"_id":"69d40612f49f34c9410741f4","slug":"ravish-and-dharmendra-passed-the-ro-exam-and-became-gazetted-officers-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1480644-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रवीश व धर्मेंद्र ने पास की आरओ परीक्षा, बने राजपत्रित अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रवीश व धर्मेंद्र ने पास की आरओ परीक्षा, बने राजपत्रित अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा के परिणाम घोषित हो गया। इसमें क्षेत्र के रवीश यादव और धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने सफलता हासिल कर सचिवालय में राजपत्रित अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मूलरूप से जिला कन्नौज निवासी व वर्तमान में कस्बे के पावर हाउस के पास रह रहे रवीश यादव ने प्रदेश स्तर पर 148वीं रैंक प्राप्त की है। वह प्राथमिक विद्यालय पिपरौलिया बिधूना में सहायक अध्यापक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एसडीएम गरिमा सोनकिया ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पिता सुरेश सिंह यादव पूर्व शिक्षक हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी माता मीरा देवी गृहिणी हैं। उनकी बहन सपना इटावा जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
वहीं, गांव मुड़ियाई निवासी धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने भी 206वीं रैंक प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र ने 2013 में हाईस्कूल, 2015 में इंटरमीडिएट और 2018 में बीएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
धर्मेंद्र के पिता मानसिंह शाक्य किसान हैं और मां माया देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई वीरेंद्र निजी व्यवसाय करते हैं, जबकि छोटे भाई नवनीत छात्र हैं। धर्मेंद्र की इस सफलता पर पूर्व प्रधान राजेश कुमार यादव, शिवम यादव, अरुण कुमार, गोपी शाक्य, शीलू शाक्य और अमित समेत कई ग्रामीणों ने घर पहुंचकर बधाई दी।
Trending Videos