{"_id":"6a3049f36479726d9b0f636a","slug":"the-husband-was-murdered-the-police-suppressed-the-case-auraiya-news-c-214-1-knj1005-150844-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पति की हुई थी हत्या, पुलिस मामले को रही दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पति की हुई थी हत्या, पुलिस मामले को रही दबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- छिबरामऊ के ग्राम पूरन नगला के युवक का करमुल्लापुर में मिला था शव
- पत्नी ने पति की मौत की दोबारा जांच कराने की एसपी से मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर। चार जून को करमुल्लापुर में संचालित टीएचआर प्लांट के पास युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। युवक की पत्नी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवालिया निवासी उठाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बावजूद छिबरामऊ पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और अब तक कोई जांच शुरू नहीं की है।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पूरन नगला निवासी साधना ने बताया कि वह करमुल्लापुर चौराहे के पास स्थित पंजीरी प्लांट में काम करती हैं। तीन जून की रात करीब 10 बजे जब वह प्लांट में काम कर रही थीं, तभी उनके पति धर्मवीर का फोन आया। धर्मवीर ने बताया कि वह भी उसी प्लांट के अंदर मौजूद हैं, लेकिन मशीनों की तेज आवाज के कारण साधना को उनकी आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही थी। चार जून की सुबह करमुल्लापुर चौराहा स्थित पंजीरी प्लांट के पास पति का शव पड़ा मिला था। आरोप है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में मृत्यु से पहले लगी चोटों के कारण मृत्यु होने की पुष्टि की गई थी। न्याय के लिए सिकंदरपुर चौकी व छिबरामऊ थाने के चक्कर काट कर थक चुकी महिला ने एसपी विनोद कुमार से कोतवाल छिबरामऊ को मामले की सही और निष्पक्ष जांच कराने तथा उनके पति के हत्यारों को चिह्नित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिए जाने की गुहार लगाई है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि एसपी से शिकायत किए जाने की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर आरोपों के आधार पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन