सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck collides with school bus, student injured

Auraiya News: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with school bus, student injured
फोटो-33- घायल छात्रा सृष्टि
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर गांव पिपरौली शिव बाजार के पास बच्चों को उतार रही स्कूल बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
Trending Videos

ॉहादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठी कक्षा एक की छात्रा सृष्टि घायल हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल छात्रा को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक निजी स्कूल की बस शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही पिपरौली शिव बाजार में अनुज कुमार वर्मा के घर के सामने बच्चों को उतारने के लिए रुकी, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे का शीशे चकनाचूर हो गया और पिछली सीट पर बैठे बच्चे सीटों से नीचे गिर पड़े। अचानक हुई भिड़ंत से बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में याकूबपुर निवासी सौरभ की छह वर्षीय बेटी सृष्टि (कक्षा एक) की नाक पर गंभीर चोट आई है। घायल बच्ची को तत्काल निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है। अन्य बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस की पूछताछ में बस चालक अमजद अली ने बताया कि बस में करीब 32 बच्चे सवार थे और वह अपनी साइड में बस को रोक रहा था।

फोटो-33- घायल छात्रा सृष्टि

फोटो-33- घायल छात्रा सृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed