{"_id":"69d40492c082d300050a8b6c","slug":"truck-rams-into-a-dumper-ahead-driver-and-cousin-killed-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1480488-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक आगे जा रहे डंपर में घुसा, चालक व चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक आगे जा रहे डंपर में घुसा, चालक व चचेरे भाई की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35-चचेरे भाइयों की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर स्थित विचारपुरा गांव के सामने सोमवार तड़के बेकाबू ट्रक आगे चल रहे डंपर में घुस गया। हादसे में ट्रक के केबिन में फंसकर औरैया के दिबियापुर निवासी चालक व उसके भाई की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
हादसा आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित विचारपुरा गांव के पास सोमवार सुबह हादसा करीब चार बजे हुआ। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान औरैया के थाना कंचौसी, दिबियापुर क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी ट्रक चालक रोहित (25) व उसके भाई नितिन (19) के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे। परिजनों ने बताया गया कि रोहित खाली ट्रक लेकर दिल्ली माल लेने जा रहा था, नितिन उसके साथ दिल्ली गया था। बीती रात करीब दो बजे घर से निकले थे। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
परिजनों ने बताया रोहित की पत्नी गीता के पहले पति (रोहित का बड़ा भाई) से उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा देव और चार साल की एक बेटी मन्नत है। नितिन अविवाहित था। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया डंपर में ट्रक घुसने से चालक और परिचालक की मौत हुई है। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
-- --
15 दिन में ही उजड़ गया गीता का सुहाग
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी चचेरे भाइयों रोहित और नितिन की इटावा में नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गांव में मातम छा गया।
बड़े भाई के मौत के बाद रोहित की शादी 15 दिन पहले ही नवरात्र में उसकी भाभी गीता के साथ कराई गई थी। हादसे के बाद गीता चीख-चीख कर रोती रही कि उसे नहीं मालूम था कि 15 दिन में ही उसका सुहाग उजड़ जाएगा। वहीं नितिन की मौत से परिजन सदमे में हैं।
कानपुर-आगरा हाईवे पर इटावा क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में गांव चंद्रपुर निवासी चचेरे भाइयों रोहित और नितिन की मौत हो गई। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। रोहित अपने परिवार का इकलौता ही कमाने वाला था। साल भर पहले बड़े भाई ऋषभ उर्फ हरि ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
इसके बाद हरि की पत्नी गीता व दोनों बच्चों मन्नत और देव का सहारा छिन गया था। माता-पिता भी बुजुर्ग हो चले थे। ऐसे में चैत्र नवरात्र में 15 दिन पहले सबकी मर्जी से रोहित ने गीता का हाथ थाम लिया था लेकिन किसे पता था कि यह साथ भी चंद दिनों का ही है। रोहित की मौत के बाद बच्चों के लालन पालन का भी संकट खड़ा हो गया है।
-- -
नितिन को खींच ले गई मौत
परिवार में रोहित और नितिन की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। नितिन कुछ दिन पहले ही जमौली में लगने वाला मेला देखने घर आया था। वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था। संयोगवश रोहित भी ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था, इसलिए नितिन भी उसके साथ ही चला गया। नितिन चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिजन का कहना है कि नितिन को मौत अपने साथ खींच ले गई।
Trending Videos