सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two-month-old infant dies, family refuses to conduct post-mortem

Auraiya News: दो माह के मासूम की मौत, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two-month-old infant dies, family refuses to conduct post-mortem
फोटो-40- प्रिंस की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली में मंगलवार को दो माह के मासूम प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीएचसी में बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।
Trending Videos


गांव भटौली निवासी नेहा का दो माह का बेटा प्रिंस पिछले कुछ दिनों से खांसी-जुकाम से पीड़ित था। सोमवार को उसे एरवाकटरा के गांव हरचंदापुर पुलिया के पास एक निजी क्लीनिक में दिखाया गया था। आराम न मिलने पर मंगलवार को बच्चे के बाबा राजपाल शाक्य और मां नेहा उसे बिधूना कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में डॉक्टर के इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद घर लौटते समय बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को दोबारा अस्पताल ले गए जहां से उन्हें सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed