सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging on roads in Ambedkar Nagar due to failure to construct a drain.

Auraiya News: आंबेडकर नगर में नाला निर्माण न होने से सड़कों पर भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads in Ambedkar Nagar due to failure to construct a drain.
फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। नगर पंचायत क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले में काफी लंबे समय से नाला निर्माण न होने और बदहाल जल निकासी व्यवस्था दो हजार से ज्यादा की आबादी के लिए के लिए मुसीबत बन गई है।

सड़कें गंदे पानी से लबालब हैं। खाली पड़े प्लाॅट तालाब का रूप ले चुके हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
मोहल्ले में चार-पांच सौ मकान हैं। घरों और नालियों का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। जगह-जगह जलभराव के कारण सड़कें दिखाई नहीं देतीं और गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। वर्षों पहले सड़क और एक नाला निर्माण की बातें हुईं व प्रस्ताव भी बने लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे। यहां पर आए दिन लोग जलभराव के बीच निकलने के दौरान गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से तत्काल नाला निर्माण पूरा कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

---
लोग बोले-दुर्घटना का खतरा बना है
सड़क पर भरे पानी के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई बार रिक्शा पलटने जैसी स्थिति बन जाती है।
-इरफान, रिक्शा चालक
--
घर के सामने भरे गंदे पानी और दुर्गंध के कारण जीवन दूभर हो गया है। मच्छरों से रातभर चैन नहीं मिलता। बाइक व कार निकलने पर गंदा पानी घर तरफ आता है।
-राम रुक्मिणी
---
थोड़ी सी बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। लोग इस गंदे पानी से निकलने को मजबूर हो रहे है। बच्चों व बुजुर्गों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
-मुन्नालाल
----
जैसे ही धनराशि मिलेगी, नाला बनेगा
सड़क व नाले का निर्माण डूडा विभाग से होगा। कार्ययोजना डीएम के यहां से स्वीकृत हो गई है और शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से जैसे ही धनराशि मिलेगी, वैसे ही सड़क व नाला निर्माण का कार्य डूडा की तरफ से चालू करा दिया जाएगा।
-आदर्श कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, नगर पंचायत

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

फोटो-23-सड़क पर भरे गंदे पानी से निकलते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed