सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya: Seven convicts sentenced to life imprisonment, two women acquitted in the brutal murder of a youth

Ayodhya: चार साल पहले युवक की नृशंस हत्या में सात दोषियों को उम्रकैद, , दो महिलाएं बरी

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 30 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

साल 2022 में जमीन के विवाद में युवक विवेक वर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सोमवार को अदालत ने दोषियों को सजा सुना दी है। 

Ayodhya: Seven convicts sentenced to life imprisonment, two women acquitted in the brutal murder of a youth
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

वर्ष 2022 में विवेक वर्मा (30) की पीटकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों अरविंद वर्मा व अजय वर्मा समेत सात दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी अभियुक्तों को मारपीट करने, हड्डी तोड़ने और जान से मारने के प्रयास में सात साल छह माह के कारावास की सजा भी दी गई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता ने सोमवार को सुनाया है।
Trending Videos


कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के सेमरा गांव में दो अगस्त 2022 को खेत की जोताई करने गए हैबतपुर निवासी विवेक वर्मा व उदयभान पर अरविंद वर्मा व अजय वर्मा, मयाराम वर्मा व उनके पुत्र अनिल, भारत व उनके पुत्र सोनू वर्मा, रवि शंकर व मुकेश सहित कई लोगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों के एसपी के साथ 27 आईपीएएस अधिकारियों के तबादले; जानिए अपने जिले का बदलाव

ये भी पढ़ें - यूपी में हैरान करेगा मौसम: बारिश और ओलावृष्टि के साथ तापमान में होगी गिरावट, चेतावनी जारी की गई


मामला भूमि विवाद को लेकर था। पिटाई से विवेक की मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान मयाराम की माैत हो गई। फैसले में दो महिलाओं गीता वर्मा और रीता वर्मा को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed