{"_id":"69cbb16dfef2d2270706fe04","slug":"muzaffarnagar-man-kills-wife-and-two-children-then-dies-by-suicide-in-muzaffarnagar-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:33 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सरवट निवासी पेंटर इरशाद (34) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था, जबकि दो साल के बेटे आहिल और एक माह की बेटी अक्शा के शव बेड पर मिले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मुजफ्फरनगर में आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
ईदी को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार इरशाद की बहन शाहिन चार दिन पहले अपने मायके ईद मिलने आई थी। सोमवार सुबह इरशाद ने अपनी बहन को ईदी के रूप में 1500 रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी नोरीन नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।
बताया गया है कि ननद के जाने के बाद नोरीन ने अपनी बहन मनतशा, अर्शी और मां संजिदा को बुला लिया था। इसके बाद घर में काफी देर तक विवाद और हंगामा हुआ, जिसे पड़ोसियों ने किसी तरह शांत कराया।
4 of 5
मुजफ्फरनगर में आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बंद कमरे में मिले चारों के शव
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक इरशाद और बच्चे बाहर दिखाई नहीं दिए तो पास में रहने वाले उसके भाई नौशाद को शक हुआ। वह घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से झांककर देखा तो इरशाद का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो पत्नी और दोनों बच्चों के शव भी कमरे में पड़े मिले।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जहर देने की आशंका
पुलिस के अनुसार बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका है कि पहले उन्हें जहर दिया गया और उसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।