सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   4,469 made distance from TGT

Ayodhya News: टीजीटी से 4,469 ने बनाई दूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 04 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
4,469 made distance from TGT
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी भर्ती परीक्षा के पहले दिन बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में दोनों पालियों को मिलाकर 10,331 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा देने केवल 5,862 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 4,469 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ कर टीजीटी से दूरी बनाई। परीक्षा के दौरान पहली पाली में 54.09 प्रतिशत और दूसरी पाली में 58.85 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। बृहस्पतिवार को भी यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।

वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा चार वर्ष बाद आयोजित होने के कारण बड़ी संख्या में पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अन्य सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्रों अथवा उच्च शिक्षा के अवसरों की ओर बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया था, लेकिन लंबे इंतजार के कारण उन्होंने परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई। परीक्षा में कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का था।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रश्नपत्र में भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भारतीय संविधान, पर्यावरण, विज्ञान तथा समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। परीक्षा पैटर्न के अनुसार विषय विशेष से संबंधित प्रश्नों का दबदबा रहा, जबकि सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों की तैयारियों को गहनता से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed