सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Disposal of mitigation maps will now gain momentum

Ayodhya News: शमन मानचित्रों के निस्तारण को अब मिलेगी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 04 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Disposal of mitigation maps will now gain momentum
विज्ञापन
अयोध्या। शमन मानचित्रों के लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रत्येक माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा। कैम्प में शमन मानचित्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

प्राधिकरण ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित पत्रावलियां पूर्ण कर निर्धारित तिथि पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष कैम्प में आवेदकों की ओर से प्रस्तुत आपत्तियों एवं समस्याओं की सुनवाई होगी। आवश्यक अभिलेख उपलब्ध होने पर मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाया जाएगा। इस व्यवस्था से लंबे समय से लंबित शमन मानचित्रों के मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। प्राधिकरण का मानना है कि निर्धारित दिवस पर सुनवाई की व्यवस्था से आवेदकों को सुविधा मिलेगी और उन्हें अपने प्रकरणों के संबंध में बार-बार कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed