सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dr. Gyanendra Pratap Singh will be the new Vice Chancellor of the Agricultural University

Ayodhya News: डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होंगे कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dr. Gyanendra Pratap Singh will be the new Vice Chancellor of the Agricultural University
विज्ञापन
कुमारगंज। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के आदेश के बाद डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को उनका कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आदेश जारी किया। इससे पहले उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई थी, जिसे उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया था। डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को 10 फरवरी 2026 को कुलपति नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से औपचारिक तौर पर कार्यमुक्त नहीं हो पाने से तत्काल पदभार नहीं संभाल सके। उन्होंने 19 और 26 फरवरी को राज्य सरकार व कुलाधिपति कार्यालय को पत्र लिखकर 31 मार्च 2026 तक कार्यभार ग्रहण करने के लिए समय मांगा था। इसके बावजूद कुलाधिपति ने 25 फरवरी को उन्हें 1 मार्च तक पदभार संभालने का निर्देश दिया।
Trending Videos

निर्धारित तिथि तक कार्यभार न ग्रहण करने पर 3 मार्च को उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। डॉ. सिंह ने इस आदेश को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी। न्यायालय ने कुलाधिपति की कार्रवाई को संविधान के अनुच्छेद 14 के विपरीत बताया। लखनऊ खंडपीठ ने पाया कि नियुक्ति पत्र में कार्यभार ग्रहण करने की कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed