सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A youth climbed on the roof of the Jammu Tawi Express, halting the train for 45 minutes.

Ayodhya News: जम्मूतवी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, 45 मिनट रुकी ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 04 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A youth climbed on the roof of the Jammu Tawi Express, halting the train for 45 minutes.
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। कोलकाता से जम्मूतवी जा रही 13151 ट्रेन का एक यात्री सुबह करीब 06:30 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के मोदहा क्रॉसिंग के पास ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा। युवक हाईटेंशन ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तारों के बीच ट्रेन की छत पर दौड़ता रहा, जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सांस थम गईं। इस दौरान करीब 45 मिनट तक ट्रेन का संचालन बाधित रहा।
Trending Videos

आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार साहू ने बताया कि युवक की पहचान सोनू कुमार, निवासी लवकुश नगर, अयोध्या के रूप में हुई है। वह कोलकाता से अपने दो साथियों के साथ यात्रा कर रहा था। उसे अयोध्या धाम क्षेत्र में उतरना था, लेकिन वह ट्रेन में इधर-उधर भागने लगा और बाद में बोगी की छत पर चढ़ गया। उसके एक साथी ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर फोन कर सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल ट्रेन को रुकवाने के साथ ही ओएचई लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद करानी पड़ी। काफी समझाने-बुझाने के बाद मोदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed