{"_id":"6988a88e42f9a77dd209ccc3","slug":"841-patients-were-treated-at-the-health-fair-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142735-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आरोग्य मेले में 841 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आरोग्य मेले में 841 मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
10-पीएचसी बवां में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले भर में 841 मरीजों की जांच और उपचार हुआ। मौके से इलाज न होने के कारण 22 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जिले की 36 प्राथमिक व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 72 डॉक्टर और 218 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हुई थी। मेले में सभी केंद्रों पर 65 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हेल्प डेस्क पर 123 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। सभी केंद्रों पर आंख के 32, बुखार के 102, सांस के 88, पेट के 143, शुगर के 105, चर्म रोग के 108, टीबी के संदिग्ध 34, एनीमिया के 27, उच्च रक्तचाप के 36 मरीज आए। 105 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज, सरायधनेठी में 219 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार व त्वचा रोग से पीड़ित थे। पीएचसी अमानीगंज पर डॉ. महेंद्र ने 26, बवां में डॉ. प्रवीन मौर्य ने 34, गद्दोपुर में डॉ. सुमन वर्मा ने 31, खड़भड़िया में डॉ. आलोक सिंह ने 39, शाहगंज में डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने 23, सराय धनेठी में डॉ. जीपी विश्वकर्मा ने 66 रोगियों का इलाज किया। उनकी बलगम, एनीमिया, हीमोग्लोबिन व अन्य जांच की गई। खून की कमी मिलने पर शाहगंज, खड़भड़िया और सराय धनेठी में छह महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया।
Trending Videos