सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A Message to the Nation from the Ram Temple: A Celebration of Faith and Dignity

Ayodhya News: राम मंदिर से देश को संदेश, आस्था के साथ सम्मान का उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
A Message to the Nation from the Ram Temple: A Celebration of Faith and Dignity
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम यंत्र की स्थापना का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि इसने आस्था के साथ सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है। राष्ट्रपति की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में विभिन्न जाति, धर्म व राज्य के लोगों की भागीदारी से ''''एक भारत-श्रेष्ठ भारत'''' की भावना भी सशक्त हुई।
Trending Videos

राम मंदिर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। इस आयोजन में देश के कोने-कोने से रामभक्त आमंत्रित किए गए थे। अलग-अलग भाषाएं, वेशभूषाएं और परंपराएं एक ही मंच पर दिखाई दीं, जिससे सांस्कृतिक विविधता में एकता का संदेश और मजबूत हुआ। इसी दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण में किसी भी तरह का योगदान देने वालों को भी तरजीह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम और समर्पण के प्रति मजबूत किया आदर का भाव
मंदिर निर्माण में जुटे श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पकारों और अभियंताओं व सहयोगियों को सम्मानित करना इस कार्यक्रम का भावुक क्षण रहा। इससे राष्ट्रपति ने संदेश दिया कि राम मंदिर एक धार्मिक स्थल ही नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और हजारों हाथों के श्रम का परिणाम भी है। इस सम्मान के जरिये उन्होंने समाज में श्रम और समर्पण के प्रति आदर का भाव मजबूत किया। अपने भाषण में भी उन्होंने रामराज्य और विविधता में एकता की भावना का कई बार जिक्र किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है। उन्होंने आस्था के प्रति सम्मान, परंपराओं के प्रति स्वीकार्यता और सभी वर्गों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed